पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले के निर्माण से बावड़ी का पानी होगा खारा, रोष

नाले के निर्माण से बावड़ी का पानी होगा खारा, रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड नम्बर 24 गिंदौर गांव में नगरपालिका के द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका द्वारा थाना चौराहे से गिंदौर गांव ठाकुर साहब की बावड़ी तक नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद इसके ऊपर स्थित शोरूम, मिस्त्री की दुकानों फैक्ट्री आदि का गंदा पानी एकत्र होकर ठाकुर साहब की बावड़ी में मिल जाएगा। इससें ऐतिहासिक आस्था का केंद्र ठाकुर साहब की बावड़ी का पानी भी खराब होगा।

ग्रामीणों ने बताया कि यहां हर रविवार को सैकड़ों श्रृद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस बावड़ी से उनकी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। ठाकुर साहब की बावड़ी में से कई धार्मिक आयोजन शादी ब्याह के समय लोग गंगाजल भरकर ले जाते है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से बनाए जा इस नाले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गिदौंर निवासी भवानी शंकर शर्मा, पवन शर्मा, बालचंद पार्षद, विष्णु प्रसाद भील, बजरंग चौहान, ब्रजेश शर्मा, पंडित रामप्रसाद, हटिले हनुमान पशुपतिनाथ सेवादल अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा, लालचंद्र खींची, करोंदी बालाजी मंदिर समिति, कमल तलाई हनुमान समिति, वीर बालाजी मंदिर समिति, अखाड़ा समिति सहित कई धार्मिक संगठनों के लोगों ने सोमवार को नगर पालिका में ज्ञापन दिया। इसमें नाले का निर्माण इस तरह से करने की मांग की कि इसका गंदा पानी बावड़ी में जाए।