छात्रा सशक्तिकरण सम्मेलन 12 को
झालरापाटन|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्या मंदिर में हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक दूबे ने 12 दिसंबर को होने वाले जिला छात्रा सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर चर्चा की। नगर मंत्री अक्षय पांचाल ने बताया कि झालरापाटन इकाई के द्वारा 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले जिला छात्रा सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर तहसील संहयोजक शुभम पोरवाल ने कार्यकर्ताओं काे जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में अंशु गुप्ता, शुभम शर्मा, मीना राठौर, हिमांशु गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, संगीता, सिसोदिया, निशा शक्तावत, नीतू पाटीदार, अंजली, नंदराम चांदना सहित कई उपस्थित थे।