पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र शिविर में मिला 615 को इलाज

निशुल्क नेत्र शिविर में मिला 615 को इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमन्नारायणवृद्धाश्रम सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर विदिशा के सहयोग से सोमवार को निरंजन नूतन सोनी की स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सोमवार काे किया गया। इसमें 615 रोगियों को उपचार और सलाह दी। इसमें 305 रोगी ऑपरेशन योग्य मिले। शिविर में डॉ. सूबेदार विश्वकर्मा उनकी टीम के विनोद शर्मा, घनश्याम, विनोद भाई ठक्कर रामप्रसाद शुक्ला ने रोगियों की जांच एवं परामर्श दिया। शिविर का उदघाटन पूर्व कलेक्टर शिवजीराम प्रतिहार ने किया। विशिष्ठ अतिथि डॉ. डी के जैन, मुकेश चेलावत,नरेंद्र डांगी, मनोज शर्मा, देवकरण गुर्जर, प्रहलादसिंह थे। अध्यक्षता मोहनलाल सोनी ने की।

झालावाड़. नेत्र शिविर में परामर्श के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।