पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खजूर अंजीर इमली बेर की फसल उगाने से होगा फायदा

खजूर-अंजीर-इमली-बेर की फसल उगाने से होगा फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानोंकी जागरूकता तकनीकी ज्ञान से देश खुशहाल होगा और किसान आर्थिक आधार पर मजबूत होगा। यह बात रविवार को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में तीन दिवसीय शुष्क क्षेत्रीय फल अनुसंधान कृषक जागरूकता पर राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन पर केन्द्रीय शुष्क फल अनुसंधान केन्द्र बीकानेर के निदेशक डॉ.एस.के.शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि क्योंकि पानी की कमी होने से तकनीकी आधार से अधिक उपज लेने आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए वैज्ञानिक के ज्ञान का उपयोग होना चाहिए। उन्होंने देश के कृषि वैज्ञानिकों को कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित करने को कहा।

कृषि महाविद्यालय जोबनेर के अधिष्ठाता डॉ.जी.एल. केशवा ने उपस्थित किसानों को कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में चल रही प्लांट हेल्थ क्लीनिक पर मृदा, पानी फसलों में होने वाली बीमारियों की जांच किए जाने की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने शुष्क फलों जैसे बेर, आंवला, खजूर, अनार, बेल, अंजीर, करौंदा, लसोड़ा, इमली आदि के लिए जागरूक होकर फलोत्पादन कर देश की कृषि उत्पादकता को बढ़ाने का आह्वान किया। अंत में प्रगतिशील किसान का सम्मान किया गया। डॉ. एस.के. खण्डेलवाल ने क्षेत्र में फसलोत्पादन के लिए राष्ट्रीय स्तर के कृषि वैज्ञानिकों के अनुभवों का लाभ मिलने शुष्क फलों के उत्पादन, उत्पादकता गुणवत्ता बढ़ाने की तकनीकी पर सार्थक चर्चा पर आभार जताया। कार्यशाला में 38 उद्यानिकी के कृषि वैज्ञानिकों ने हिस्सा लेकर शुष्क फसलोत्पादन पर चर्चा की।

प्रगतिशील िकसानों ने बताए अनुभव

कार्यशालामें दौसा के प्रगतिशील किसान शिवचरण ने कृषि में स्नातकोत्तर करने के बाद फलोद्यान की बागवानी करते हुए प्रगतिशील किसान बनने तक के सफर की अपनी कहानी सुनाई। उन्होंने किसानों को तकनीकी कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से खेती की उत्पादकता गुणवत्ता को बढ़ाने की बात कही। प्रगतिशील किसान लक्ष्मीनारायण निवासी बेगस, कालूराम रैगर, प्रभुदयाल निवासी सांभरलेक, भैंरू राम, हेमराज यादव, कमलेश कुमार, मुकेश कुमार, पूरण यादव निवासी सावरदा, मोहनलाल मीणा निवासी किशनमानपुरा, सागरमल विद्यार्थी रामस्वरूप नागर, चैनाराम ओला ने कृषि वैज्ञानिकों से आंवला, नींबू, अमरूद में बीमारियों फलों को लेकर रही समस्याओं के बारे में प्रश्न पूछे तो कृषि वैज्ञानिकों ने उनकी समस्याओं का समाधान बताया।