पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुलसी महिला ने तोड़ा दम

झुलसी महिला ने तोड़ा दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगरू | अठमोरियांगांव में 2 दिसंबर को घर में खाना बनाते समय चिमनी से आग लगने से झुलसी महिला ने गुरुवार सुबह एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि 2 दिसंबर को अठमोरियां गांव निवासी सोनी देवी बागरिया (20) खाना बनाते समय झुलस गई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि वह खाना बना रही थी कि ऊपर रखी चिमनी गिरने से आग लग गई। इससे वह झुलस गई थी। महिला का एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा था, जिसकी गुरुवार को सुबह मौत हो गई।

कारकी टक्कर से एक व्यक्ति घायल

चौमू | चौमूजयपुर मार्ग पर ग्राम जैतपुरा के शंकर ढाबे के पास एक कार ने एक पैदल चल रहे व्यक्ति के टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को पुलिस ने पहले चौमू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उसकी गंभीर हालत होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक पूरी तरह नहीे हो पाई है। आसपास के लोगों ने बताया कि घायल होने वाला व्यक्ति मध्यप्रदेश का रहने वाला रामविलास है, जो जैतपुरा की एक फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता है। पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है।

अज्ञातवाहन की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

हिरनोदा | भंदेबालाजी जोबनेर सड़क पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। मुकेश वर्मा निवासी हिरनोदा बाइक से जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हाथोज के निजी अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया।