गाय का पैर काटा
इटावा भोपजी | कस्बेमें अज्ञात लोगों का कहर आवारा गायों पर इस कदर बरपा रहा है कि तेज धारदार हथियार से खुली घूमने वाली गाय का पैर तक काट दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ सामाजिक कार्यकर्ता ही जरूर अपने स्तर पर गायों का इलाज करने में आगे आए हैं। स्थानीय पशु अस्पताल के डॉक्टर इन गायों के उपचार के प्रति गंभीर नहीं होने से लोगों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को रोष भी जताया।
घायलकी मौत
किशनगढ़-रेनवाल| पुलिसथाने में गुरुवार को अज्ञात वाहन ड्राइवर पर टक्कर मारने का मामला दर्ज हुआ। मूंडली निवासी भागचंद स्वामी ने बताया कि उसके पिता सोहनलाल स्वामी 29 अक्टूबर को बाइक से रेनवाल से जोबनेर की तरफ जा रहे थे। परतापपुरा घुमाव के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई थी। इलाज के दौरान उसकी जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई।