न्यूज इनबॉक्स
चौमू एसडीएम से बिजली कटौती रुकवाने की गुहार
चौमू| गोविंदगढ़किसान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालाराम बलेसरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने क्षेत्र में इन दिनों बिजली निगम द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों को 8 घंटे तथा 24 घंटे घरेलू उपयोग के लिए बिजली देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद तो किसानों को 8 घंटे बिजली मिल रही है और ही 24 घंटे घरेलू बिजली। किसानों की बिजली सप्लाई इन दिनों केवल 6 घंटे ही दी जा रही है। इसमें बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। इससे किसान सिंचाई और ही बच्चे अपनी पढ़ाई कर पा रहे हैं। इसके अलावा घरेलू कनेक्शनों में मुख्यमंत्री योजना के तहत लिए गए ग्रुप कनेक्शनों में फाइलों के डिमांड नोटिस बंद कर दिए गए हैं जो किसानों के लिए धोखा है। इसके अलावा किसानों को पहले तीन फीडर में बिजली सप्लाई की जा रही थी, लेकिन अब दो फीडरों में ही बिजली सप्लाई की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में जगदीश, शंकर लाल, अर्जुन आदि थे।
नरैनामें मुस्लिम समाज का धार्मिक सम्मेलन
नरैना| कस्बेके नरैना-सावरदा मार्ग पर मुस्लिम समाज ने दीनी तब्लीगी इज्तिमा धार्मिक सम्मेलन किया। जयपुर के हाजी अब्दुल हकीम ने कहा कि हमें तमाम बुराइयां छोड़कर अच्छे कार्य करने चाहिए। मुफ्ती सलीम साहब जयपुर, मौलाना मुहम्मद अयूब साहब उटणा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में सांभर तहसीलदार अशोक शर्मा, नरैना थाना प्रभारी सवाई सिंह, व्यवस्थापक हाजी हुसैन अली, मोहम्मद इस्लाम भाई रातड़ा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।
श्मशानकी चारदीवारी के लिए मंत्री को ज्ञापन
मानपुरा माचेड़ी | सेवापुरापंचायत में लुनियावास ट्रांसपोर्टनगर श्मशान भूिम की चारदीवारी तथा टिनशेड एवं सीकर रोड टोड़ी मोड़ से छीतर कुमावत की ढाणी तक सीसी सड़क बनाने के लिए नगरीय विकास मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में बलराम दूण सुरेन्द्र चौधरी आदि शामिल थे।
वेतननहीं मिलने पर शैक्षणेतर कर्मचारियों में रोष
जोबनेर| श्रीकर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के शैक्षणेतर कर्मचारियों ने मोहनलाल वर्मा, सुरेन्द्र सिंह राव विजय सिंह के नेतृत्व में कृषि विश्वविद्यालय के कुल सचिव वित्त नियंत्रक कार्यालय के सामने बैठक