- Hindi News
- National
- श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विवि में रिक्त पदों को भरने के लिए रिक्रूटमेंट सेल
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विवि में रिक्त पदों को भरने के लिए रिक्रूटमेंट सेल
जयपुर | कर्मचारियोंकी कमी से जूझ रहे श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में नई भर्तियों के लिए रिक्रूटमेंट सेल की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मार्च माह में आयोजित किया जाएगा। ये फैसले विश्वविद्यालय की शैक्षिक परिषद की शुक्रवार को हुई तीसरी बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. बी.आर. छीपा ने की। बैठक में कर्मचारियों के रिक्त पदों को तुरंत भरने के लिए रिक्रूटमेंट सेल की स्थापना की गई है। स्थायी नियुक्तियां होने तक राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार रिटायर कर्मचारियों को अनुबंध पर रखा जा सकेगा। बैठक में विश्वविद्यालय में कृषि प्रबंध संस्थान एवं कौशल विकास पाठ्यक्रम की स्थापना के बारे में राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले, छात्रों की समस्याओं के निराकरण के बारे में, राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में चल रही विद्यावाचस्पति पाठ्यक्रम को व्यवस्थित स्वतंत्र रूप से चलाने के बारे में चर्चा की गई।
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मार्च में करवाया जाएगा। इसमें यू.जी. और पी.जी. डिग्रियां प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के शिक्षा सत्र के लिए सत्र कैलेंडर बनाने और शैक्षणिक गतिविधियां इसी अनुरूप चलाने पर जोर दिया। शिक्षण कार्य नियमित कराने के लिए छात्रों को कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए सुधार पर निर्णय लिए गए। इनको जल्द लागू किया जाएगा।
येलोग थे मौजूद
बैठकमें कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के प्रोफेसर के.एन. नगायच बाहरी कृषि विशेषज्ञ के रूप में मौजूद थे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष और चुनिंदा वरिष्ठ आचार्यों ने भाग लिया।