मारपीट कर आभूषण नकदी छीन ले गए
थानेमें एक व्यक्ति ने 6 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने आभूषण नकदी चुरा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। भंवर लाल जाट निवासी डोडवाडियों का बास के अनुसार 28 अगस्त की रात परिवादी घर में सो रहा था। तभी गांव के ही गोविंद राम पुत्र भंवर लाल, भोमाराम पुत्र पेमा राम आदि लोगों ने घर में घुसकर लाठी सरियों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसमें परिवादी का पैर टूट गया। आरोपियों ने घर में रखे बक्से से आभूषण 5 लाख रुपए ले गए।
ज्यादतीका फरार आरोपी गिरफ्तार
नरैना| पुलिसने ज्यादती के मामले में फरार आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस संबंध में 22 मई को थाने में मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपी सुरेश पुत्र पाछूं बावरिया निवासी स्वामी की ढाणी हाल निवासी डेरा बावरिया तन बोबास थाना जोबनेर को सोमवार को सांभर न्यायालय पेश किया जाएगा।