- Hindi News
- जान से मारने की धमकी देकर खाली कागजों पर कराए साइन
जान से मारने की धमकी देकर खाली कागजों पर कराए साइन
फुलेरा | थानेमें इस्तगासे से शनिवार को जान से मारने की धमकी देकर खाली कागजों पर अंगूठा हस्ताक्षर कराने के मामले दर्ज हुए।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह तंवर ने बताया कि जोबनेर के डेहरा निवासी जगदीश प्रसाद चौधरी बाइक से सांभर से जोबनेर जा रहा था। फुलेरा के श्मशान के पास दूसरी बाइक से आए बोबास निवासी नारायणलाल जाट, रघुवीर चौधरी सोहनलाल ने उसे उसे रोक लिया गाली देते हुए धमकाकर खाली कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। वे गले से चेन छीनकर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह पप्पूड़ी बावरिया निवासी रोजड़ी 10 मार्च को मंजू लिछमा के साथ बकरियां चरा रही थी। उसी समय रूपाराम बावरिया निवासी सोलावता थाना नरैना बाइक पर सवार होकर उसके पास आया उसका मामा बीमार होने का झांसा देकर मोटर साइकिल पर बिठार ले गया। नलीयासर मोड़ के पास पहले से ही मौजूद किशन भूराराम निवासी सोलावता थाना नरैना के पास बाइक रोककर तीनों व्यक्तियों ने मिलकर खाली कागजों पर अंगूठा लगवा लिया उसके गले पर चाकू लगाकर जान से मार देने की धमकी दी।