- Hindi News
- पालिका प्रशासन ने हटाए दीवारों के पोस्टर
पालिका प्रशासन ने हटाए दीवारों के पोस्टर
जोबनेर|नगरपालिका क्षेत्रके सरकारी स्कूलों में संस्था के विद्यार्थियों ने नगरपालिका अध्यक्ष कमला मीणा ईओ ब्रजेश राय के सान्निध्य में पालिका कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए आम रास्तों स्कूल परिसर को साफ कर स्वच्छ अभियान का शुभारंभ किया। स्कूल बच्चों ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई की तथा पालिका के कर्मचारी दीवारों पर लगे पोस्टरों को हटाते हुए आम रास्तों की सफाई कर श्रमदान किया। पालिकाध्यक्ष कमला मीणा ने स्कूली विद्यार्थियों को पर्यावरण शुद्धता के लिए स्वच्छता पर ध्यान रखने के लिए प्रेरित करते हुए श्रमदान की जानकारी दी तथा लोगों को शहर स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। एडीपीसी जिला परिषद रामवतार मीणा, तहसीलदार सांभर अशोक शर्मा ने स्वच्छता अभियान में स्वच्छता पर ध्यान रखने को लेकर तीन सरकारी स्कूल श्रीकर्ण नरेेंद्र उच्च माध्यमिक, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नं. 3 में श्रमदान कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया और स्कूल प्रशासन को स्वच्छता से संबंधित निर्देश देते हुए स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर गिरदावर गोपालसिंह मीणा, घनश्याम शर्मा, पालिका कर्मचारी मोहम्मद, महिपालसिंह, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।
उदयपुरियाबालिका स्कूल का निरीक्षण
इटावा भोपजी| ग्रामउदयपुरिया के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एक दिवसीय श्रमदान शिविर का तहसीलदार नंद किशोर तिवाड़ी ने निरीक्षण किया। तिवाड़ी ने कहा कि व्यक्ति को श्रमदान के प्रति कोई लज्जा नहीं रखनी चाहिए। विद्यालय परिसर में होने वाली गंदगी से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए समय-समय पर एक दिवसीय शिविरों का आयोजन कर विद्यालयों की सफाई रखनी चाहिए तथा भविष्य में भी सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण दल के साथ आए पटवारी रतनसिंह नाथावत ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए समय प्रबंधन जरूरी होता है। पढऩे वाले व्यक्ति को सुव्यवस्थित दिनचर्या रखनी चाहिए। प्रधानाध्यापिका राधा यादव ने बताया कि सफाई कार्यक्रम में स्कूल प्रांगण, मां सरस्वती मंदिर भवन, कक्षा-कक्ष, प्रार्थना स्थल आदि की सफाई करवाई गई। इस मौके पर सरपंच बलराज मीणा, पंचायत सचिव शंकर लाल यादव आदि मौजूद थे।