कबड्डी में मोहन का बास टीम विजेता रही
ग्रामपंचायत खेड़ीमिलक के मोहन का बास में 59वीं पंचायत समिति स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त खाद्य आयुक्त जस्साराम चौधरी थे।
विशिष्ट अतिथि भारतीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक बीडी कुमावत, राजस्थान ओपन बोर्ड के सचिव दयाराम महरिया, कांग्रेस जिला महामंत्री सरोज लाखराण, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश सांखला, पंचायत समिति सदस्य रामप्रकाश यादव, सरपंच लाडा देवी यादव, बीआर भूकर, मन्नालाल तेतरवाल आदि थे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने की। प्रतियोगिता में कबड्डी में मोहनका बास विजेता रही। खो-खो में धानका बास जिमनास्टिक में सरस्वती पब्लिक स्कूल जोबनेर विजयी रही। विजेता टीमों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सरपंच पोखरमल यादव, बिरदाराम सेरावत, बनवारी लाल ऐचरा, मालीराम, रूड़मल सेपट, प्रहलाद सेपट, मालीराम प्रजापत, रामदेव यादव, हनुमान लाखराण, मालीराम बूरी, रामदेव यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम यादव थे। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम जाट ने किया।
बाबाग्रुप जीता
बिचून|कस्बे केभादूका ग्राउंड में शुक्रवार शाम 7 बजे बिचून पंचायत स्तरीय 4 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपप्रधान हनुमान प्रसाद शर्मा थे। अध्यक्षता सरपंच रमेश मीणा ने की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मीणा स्टार बाबा ग्रुप के बीच खेला गया। इसमें बाबा ग्रुप 4 अंक से विजेता रहा। दूसरा मैच बिचून ब्रदर्स व्यापार मंडल के बीच खेला गया। इसमें व्यापार मंडल विजेता रहा। तीसरा मैच बिचून फोर्ट पिंक पैथर के बीच खेला गया। इसमें पिंक पैथर विजेता रहा। चौथा मैच बाडोलाव टाइगर देवनारायण क्लब के बीच खेला गया। इसमें बाडोलाव टाइगर विजेता रहा। रात्रिकालीन मैचों में कस्बे सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने आनंद लिया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 21 सौ रुपए सरपंच की ओर से 21 सौ रुपए देने की घोषणा की गई।
ममाणाकी टीम विजेता
सावरदा| सावरदाके राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वेतन केंद्र के अधीनस्थ प्राथमिक विद्यालयों की 59वीं खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीताराम गर्