पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर धूजणी, मावठ के आसार

दिनभर धूजणी, मावठ के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनभर छाई रही बदली, धूप नहीं निकली

कार्यालयसंवाददाता| चौमू/जोबनेर

धीरे-धीरेसर्दी अपना जोर पकड़ती जा रही है। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य देव बादलों की ओट में ही रहे और हवा में ठंड बरकरार रही। इस कारण शाम होते होते लोगों के धूजणी छूटने लगी।

हालांकि बादलों के छाए रहने से तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई और शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर रहा। आसमान में बादल छाए रहने से किसानों को मावठ के आसार दिखाई देने लगे हैं। इस समय यदि मावठ होती है और बरसात होती है, तो फसलों को कई गुना फायदा मिलेगा। आसमान में बादल छाने से दिनभर धूप नदारद रही। इसके अलावा मकानों का तापमान कम हो जाने से लोगों ने गलन महसूस की।

बगरू| कस्बेसहित क्षेत्र में शनिवार सुबह से ही चली सर्द हवा ने आमजन को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। अलसुबह से ही आसमान बादलों की चादर से ढका रहा। दोपहर करीब 1:30 बजे बादलों की ओट से निकलकर सूर्य भगवान ने दर्शन दिए, लेकिन वे भी शाम तक लुका छीपी ही करते रहे।

इटावाभोपजी | कस्बेसहित क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक लोगों को सूरज के दर्शन होने से लोग अलाव तपते नजर आए। दिनभर लोग ठिठुरन महसूस करते रहे।

फुलेरा/हिरनोदा/जालसू|कस्बेसहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को शीत लहर चलने से सर्दी में बढ़ोतरी हो गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा का दौर जारी रहा।

किशनगढ़-रेनवाल| शनिवारको दिनभर बादल छाए रहे। सूर्य देवता के दर्शन नहीं होने से ठंड ने कंपकपी छुड़ाई। घने बादलों को देखते हुए बारिश के आसार नजर आए, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। सर्दी की वजह से सड़कें सूनी नजर आई।

कालवाड़/जाहोता/भैंसावा|कस्बेसहित क्षेत्र में सुबह आसमान में घने काले बादल छाए रहने से मौसम में ठिठुरन बढ़ी गई। वहीं दोपहर बाद सर्द हवा के चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। किसान आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने के लिए आस लगा रहे है।

किशनगढ़ रेनवाल. शहरमें शनिवार को अासमान में छाए बादल।