- Hindi News
- गोविंदगढ़ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
गोविंदगढ़ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
कस्बेके रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 118 के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन से कट जाने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोपहर 1 बजे सूचना मिलने पर गेट नंबर 118 के पास पहुंचे। वहां पर मलिकपुर निवासी मोहनलाल यादव (60) का शव रेल से कटा हुआ क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि मोहनलाल यादव चूरू-जयपुर ट्रेन की चपेट में गया था। इससे उसकी कटने से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जोबनेर. ट्रककी टक्कर से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल बिखरा सामान।