पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर बिजली पोल, हादसे की आशंका

जर्जर बिजली पोल, हादसे की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबनेर|वार्ड 7रैगर मोहल्ले में चार लोहे के जर्जर हो चुके बिजली पोलों से हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके लिए बिजली निगम कार्यालय में कई बार शिकयत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। नगरपालिका पार्षद विमला जाजोरिया, मुकुंदराम जाजोरिया, गजानंद मोर्य, गिरधारी लाल आदि ने बताया कि बिजली के यह जर्जर पोल मौहल्ले में घरों के सामने लगे हुए है। इन पोलों के नीचे का हिस्सा जंग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। कभी भी पोल गिर सकते है। जिससे हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पोल लोहे का होने के कारण करंट आने का भी भय बना रहता है। इस मामले को लेकर बिजली निगम के एईएन को भी कई मर्तबा लिखित में शिकायत की जा चुकी है। बिजली निगम के जेईएन्ठ अभियंता प्रियांश शर्मा ने बताया कि पोल खराब होने की शिकायत मिली है। दो तीन दिन में नए पोल लगवा दिए जाएंगे।





इस मामले को लेकर बिजली निगम के एईएन को भी कई मर्तबा लिखित में शिकायत की जा चुकी है। इस मामले में बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता प्रियांश शर्मा ने बताया कि पोल खराब होने की शिकायत मिली है। दो तीन दिन में क्षतिग्रस्त पोलों को हटा कर नए पोल लगवा दिए जाएंगे।