- Hindi News
- जोबनेर| ज्वालापोल दिल्ली वालों की धर्मशाला में गुरुवार को नवयुवक
जोबनेर| ज्वालापोल दिल्ली वालों की धर्मशाला में गुरुवार को नवयुवक
जोबनेर| ज्वालापोल दिल्ली वालों की धर्मशाला में गुरुवार को नवयुवक मंडल अग्रवाल समाज की ओर से भगवान अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बालक-बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन कर समाज में फैली कुरीतियों को छोडऩे का संदेश दिया। म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में नन्ही बालिका परी अग्रवाल ने प्रथम, विचित्र वेशभूषा के तीन ग्रुप में अक्षिता अग्रवाल, राघव अग्रवाल, रितीन अग्रवाल प्रथम, चेतन अग्रवाल, स्नेह अग्रवाल द्वितीय रहे।
रामसिंहपुराके छात्र प्रथम
माधोराजपुरा| राजकीयसंस्कृत प्रवेशिका की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में रासंवि रामसिंहपुरा के छात्र छोटू राम मीणा एवं अमन मीणा ने वििभन्न भार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पदयाित्रयोंने बालाजी को ध्वज चढ़ाया
हिरनोदा| भंदेबालाजी के लिए विभिन्न स्थानों से शारदीय नवरात्रा स्थापना पर दर्जनों पदयात्राएं पहुंची। पंडित हनुमान महाराज ने ध्वज की पूजा-अर्चना कराकर ध्वज चढ़ाया।
पथसंचलन निकाला
फुलेरा| राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ की ओर से गुरुवार को कस्बे के श्रीरामनगर में पथ संचलन किया गया। संचलन पुराना फुलेरा तेजाजी चौक से रवाना होकर दादू नगर, आजाद चौक, अजमेरी गेट होते हुए पुन: तेजाजी चौक पहुंचा।
परी अग्रवाल म्यूजिकल चेयर में अव्वल