- Hindi News
- जोबनेर| ग्रामपंचायत ढाणी नागान के तेजाजी चौक में सामाजिक कार्यकर्ता
जोबनेर| ग्रामपंचायत ढाणी नागान के तेजाजी चौक में सामाजिक कार्यकर्ता
जोबनेर| ग्रामपंचायत ढाणी नागान के तेजाजी चौक में सामाजिक कार्यकर्ता बद्रीनारायण ने अपने पिता श्योजीराम मारवाल की स्मृति में 80 हजार रुपए की लागत से प्याऊ का निर्माण कर लोगों को समर्पित किया। पं. राधेश्याम शर्मा ने पूजा अर्चना करवाकर प्याऊ का शुभारंभ किया। सरपंच माल सिंह ने कहा कि गांव समाज विकास के लिए सक्षम लोगों को आगे आकर भागीदारी निभानी चाहिए।
कृषिसंबंधी जानकारियां दी
फुलेरा| कृषिविभाग ने ग्राम पंचायत काचरोदा मुख्यालय पर गुरुवार को महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर सरपंच सुलोचना कुमावत की अध्यक्षता में हुआ। सहायक कृषि अधिकारी कन्हैया लाल प्रजापति, अमरचन्द बागड़ी कृषि पर्यवेक्षक भंवर सिंह चौहान ने महिला कृषकों को रबी फसलों की नवीनतम तकनीकी, खरीफ फसलों की समय पर कटाई, कीट रोग के नियंत्रण, फसल बोआई से पूर्व मिट्टी जल की जांच आदि की जानकारियां दी। शिविर में 35 महिला कृषकों ने भाग लिया। कृषकों की ज्ञानार्जन परीक्षा ली गई। इसमें पिंकी प्रजापत प्रथम, नसीम बानो द्वितीय हीना कंवर तृतीय स्थान पर रही।
स्टेके बावजूद दीवार तोडी़, महिला ने दिया ज्ञापन
चौमू| ग्रामचीथवाड़ी निवासी महिला ने एसडीएम को ज्ञापन देकर स्थगन आदेश के बावजूद पक्की दीवार को तोड़ कर रास्ता निकाल लेने की शिकायत की है। ज्ञापन में भूरी देवी प|ी भागीरथ ने बताया कि ग्राम चीथवाड़ी उसकी भूमि के पश्चिम दिशा में पक्की दीवार बनी हुई है। उसको 23 सितंबर दोपहर को भूमाफिया जैतपुरा निवासी संतोष कुमार सैनी अन्य 20-25 आदमी तथा सामोद थाने की पुलिस को बुलाकर जेसीबी मशीन से तोड़ फोड़ कर दी। जब उसने उन्हें रोकना चाहा, तो उसकी पुत्र वधुओं उसके पौत्रों के साथ मारपीट कर गाली गलौच की।
विधायकने किया तहसील भवन का शिलान्यास
दूदू| कस्बेमें एक करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले तहसील भवन का शिलान्यास गुरुवार को विधायक डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने किया। बाद में विधायक बैरवा ने विधायक कोष से स्वीकृत उपखंड कार्यालय की चारदीवारी दरवाजे का भी शिलान्यास किया।
छोटीसमस्याएं बातचीत से हल हों
किशनगढ़-रेनवाल| थानेमें सी एलजी की बैठक हुई। एएसपी कल्याण मल मीणा ने कहा कि कस्बे की छोटी-मोटी समस्याएं आपसी बातचीत से ही हल हो सकती हैं। उन्होंने पुलिस को समाज का ऑक्सीजन बताया। शहर के यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों के बाजार में प्रवेश आदि समस्या