रात भर भजनों की सरिता
गणेशपुरीआश्रम में संत र|ानंदगिरी महाराज के सान्निध्य में भजनामृत कार्यक्रम झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेशपुरी बाबा की ज्योत जलाकर की गई। कलाकारों ने रात भर भक्ति रस की सरिता बहाई।
रामपुरा-डाबड़ी|ग्रामपंचायत के भैरूंजी मंदिर में रविवार को अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में भण्डारे का आयोजन किया गया। भैरूंजी महाराज झांकी सजाई। नांगल सिरस ग्राम पंचायत के बैनाड़ भैंरूजी मंदिर प्रांगण में भैंरूजी का मेला भरा।
चौमू|ग्रामअनन्तपुराबस स्टैंड हनुमान मंदिर से जोबनेर की ज्वाला माता पदयात्रा को राजेंद्र शर्मा ने रवाना किया। ग्राम रिसाणी में रविवार को मां भगवती जागरण मंडल का वार्षिकोत्सव गजानंद महाराज के सानिध्य में मनाया गया। इस मौके पर माता भगवती की झांकी सजाई गई तथा कन्या पूजन कर हवन किया गया।
फागी|बैनाड़वालेभैरूंजी मंदिर परिसर में पं. रामेश्वर प्रसाद के सानिध्य में नौ दिवसीय नवरात्रा महोत्सव के तहत रविवार को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
फुलेरा. कस्बेसे पदयात्रा रवाना हुई।