- Hindi News
- आनंदीलाल नवीन व्यापार मंडल अध्यक्ष चुने गए
आनंदीलाल नवीन व्यापार मंडल अध्यक्ष चुने गए
जोबनेर| कस्बेके नवीन व्यापार मंडल के मंगलवार को हुए चुनाव में उपस्थित व्यापारियों की सर्वसम्मति से आनंदीलाल चावला को निर्विरोध अध्यक्ष सत्तार खान को उपाध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व चुनाव को लेकर नवीन व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद चौहान की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने एक-दूसरे से मिलजुल कर काम करने तथा भाईचारे के साथ व्यवस्था बनाए रखने सहित कार्यकारिणी के होने वाले कार्य को लेकर विचार विमर्श किया।
प्रवक्ता राजेंद्र दायमा ने बताया कि मंडल संरक्षक भगवान सहाय दायमा ओमप्रकाश चावला के सान्निध्य में कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हुई और व्यापारियों ने निर्विरोध अध्यक्ष आनंदीलाल चावला को चुना। इसके बाद चुने गए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को संरक्षक भगवान सहाय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और व्यापारियों के हित में कार्य करने को कहा।
कैंपसप्लेसमेंट आज
चौमू|ग्रामउदयपुरिया मोड़ पर यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में बुधवार को इंडियन आर्मी की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप अग्रवाल ने दी।
जोबनेर. नवीनव्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते व्यापारी