- Hindi News
- उपचुनाव में जीत से कांग्रेसियों में उत्साह
उपचुनाव में जीत से कांग्रेसियों में उत्साह
पटाखे फोड़कर िकया खुशी का इजहार
विधानसभाउपचुनाव में 4 सीटों में से 3 पर विजयी होने के बाद स्थानीय कांग्रेसियों ने बस स्टैंड पर नगरपालिका के सामने जीत का जश्न मनाया।
पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कहा कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। उपचुनाव में भाजपा की हार का कारण उसकी कथनी और करनी में फर्क का नतीजा है। 9 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 सीटें जीती थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के घमंड गया था।
लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने जनता से 60 दिन में अच्छे दिन आने का भरोसा दिलाया था। इसमें पूरी तरह विफल रहे। यह हार इसी का नतीजा है। कांग्रेसियों ने कांग्रेस के झंडे लहराए तथा आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कांत जोशी, नानगराम लांबा, नगर अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष अर्जुनलाल सैनी, शंकर लाल चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन गोविंदनारायण सैनी, महिला अध्यक्ष बीनू शर्मा, लालराम बलेसरा, फिरोज नागौरी, राजेंद्र भदाला, आनंद मिश्रा, छीतरमल जलुथरिया, लालराम गुलिया आदि थे।
हिंगोनिया| कांग्रेसअभाव अभियोग प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष राजेश चौधरी, कांग्रेस नेता महेश जोशी, कुडियों का बास सरपंच शिवराम जीतरवाल, घनश्याम शर्मा, एडवोकेट रामलाल भामू, रामनिवास शर्मा, सुवालाल बागड़ी, दीपाराम ढाका, रामलाल नेटवाल, धन्नालाल ककरालिया, कयूम खां पठान, हनुमान शर्मा, हनुमान चांदीवाल आदि कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की खािमयांे का नतीजा है।
सावरदा| पूर्वसरपंच पं. दुर्गादत्त शर्मा, पंचायत समिति सदस्य छीतरमल खुर्डिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामधन नील, पवन पारीक आदि ने मिठाइयां बांटी तथा प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को धन्यवाद ज्ञापित किया।
दूद| ब्लॉककांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालाराम भड़ाणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कांग्रेस पदाधिकारी गोवर्धन कोठारी, ताज मोहम्मद, डॉ. इश्तियाक अहमद, मधुसूदन शर्मा, हनुमान महरिया आदि मौजूद थे।
बिचून| कांग्रेसप्रत्याशी के विजयी होने पर कस्बे के बस स्टैंड पर कांग्रेसियों ने पटाखे छोड़े मिठाइयां बांटी।
हिरनोदा| पंचायतसमिति दूदू प्रधान श्रीराम सारण, पंचायत समिति सदस्य मुन्ना भाई शेख, मदनलाल गोरा, नंदकिशोर रणवा, गोपाल जांदू, जिला पार्षद पुष