नंदोत्सव के दौरान झूमे भक्त
ढोढसरके लालूजी आश्रम में चल रही भागवत कथा के दौरान मंगलवार को नंदोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गई और भजन हुए।
भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और भगवान श्रीकृष्ण की जयकारे लगाए। कथा वाचक महाराज राधा मोहनदास ने कहा कि जो भगवान पर विश्वास करता है, उसके हर संकट को वह अवश्य टल जाते हैं। व्यक्ति को हर स्थिति में समभाव से रहना चाहिए। इस दौरान प्रसादी का वितरण भी किया गया।
चन्द्रप्रभुका कलशाभिषेक
फुलेरा| ग्रामकाचरोदा के जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज की ओर से मंगलवार को भगवान चन्द्रप्रभु का कलशाभिषेक हुआ। महामंत्री सुबोध छाबड़ा ने बताया कि भगवान चन्द्रप्रभु की विशेष पूजा अर्चना अभिषेक किया गया। इसके बाद काचरोदा में तपोभूमि अखाड़ा में सामूहिक गोठ हुई। इसमें समाज के लोगों ने पंगत प्रसादी पाई।
551कन्याओं का पूजन 28 को
किशनगढ़-रेनवाल| शहरमें कन्या पूजन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सेवा भारती के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष मदनलाल कुमावत ने बताया कि 28 सितंबर को शहर की कुमावत धर्मशाला में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम होगा। इसमें 551 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई।
ज्वालामाता पदयात्रा पोस्टर का विमोचन
बिचून| कस्बेके जय ज्वाला माता नवयुवक मंडल के तत्वावधान में ज्वाला माता जोबनेर की पांच वी पदयात्रा के पोस्टर का मंगलवार को सरपंच रमेश मीणा ने विमोचन किया। रामधन माली ने बताया कि पदयात्रा 25 सितम्बर को बस स्टैंड शिवालय मंदिर से सवेरे 8 बजे ध्वज पूजन के बाद रवाना होगी।
चौमू. अशोकविहार पार्क में भागवत कथा के दौरान आयोजित किए गए शिव-पार्वती विवाह का मंचन करते कलाकार।