पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर गड्ढे बने मुसीबत

सड़क पर गड्ढे बने मुसीबत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसे वाया बतिस्या मिश्रों की ढाणी होते हुए मुख्य रेनवाल-जोबनेर सड़क को जोडऩे वाली सड़क ग्रिड सब स्टेशन तक गहरे गड्ढों में बदल जाने से वाहन चालकों को जहां परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं सवारियों को भी हिचकोले खाते चलने की मजबूरी बन गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग को लिखित में मौखिक अवगत करा दिया है, लेकिन इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार मिश्रों की ढाणी से हिंगोनिया मुख्य सड़क से जोडऩे वाली ग्रेवल सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पंचायत को अवगत कराने के बावजूद कार्य नहीं कराने से ग्रामीणों में रोष है।

हिगोनियां. बतिस्यागांव के पास सड़क पर बने गड्ढ़े।

हिगोनिया. बतिस्यामिश्रों की ढाणी होते हुए रेनवाल-जोबनेर सड़क को जोड़ने वाला मार्ग।