युवती ने कराया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
फुलेरा |मंगलवार कोएक युवती ने तीन जनों पर धोखाधड़ी कर चेकों पर हस्ताक्षर करवा लेने मानिसक रूप से प्रताड़ित करने मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि रेखा शर्मा (21) पुत्री बजरंग लाल शर्मा निवासी माटोलियां की ढाणी गुढ़ा बेरसल थाना जोबनेर ने डॉलफिन एज्यूकेशनल किड्स एकेडमी स्कूल ग्राम ढींढा में 1 अक्टूबर 2012 से फरवरी 2013 तक प्रधानाध्यापक के पद पर कार्य किया था। संस्था के मालिक जीवराज कुमावत, हंसा देवी कुमावत प|ी माणकचन्द ने धोखाधड़ी से जुलाई 2013 में उससे स्कूल में चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए।