पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के बिजली कनेक्शन फ्लैट रेट के, बिल रहे हैं मीटर रीडिंग के

किसानों के बिजली कनेक्शन फ्लैट रेट के, बिल रहे हैं मीटर रीडिंग के

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज। जोबनेर

कस्बेका बिजली निगम कार्यालय किसानों के फ्लैट रेट के कनेक्शनों में भी मीटर रीडिंग के बिल भिजवा रहा है। इससे किसानों में रोष है।

सोमवार को एक्सईएन सांभरलेक बीपी शर्मा को किसानों ने पूर्व सरपंच कुडिय़ों का बास शिवराम जीतरवाल के नेतृत्व में ज्ञापन देकर विरोध किया। एक्सईएन बीपी शर्मा ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाने की बात कही। इस पर जीतरवाल ने जबरदस्ती किसानों के कनेक्शन की श्रेणी बदलने किसानों का शोषण बताया। किसानों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जल जाने पर निगम उसे बदलने के दौरान ही कनेक्शन की श्रेणी को फ्लेट रेट से मीटर रीडिंग में बदलने का कार्य कर रहा है। इससे किसानों को अधिक राशि के बिल चुकाने पड़ रहे हैं।

एक्सईएन सांभरलेक बीपी शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश पर ही कनेक्शन की श्रेणी बदली जा रही है। ट्रान्सफार्मर बदलने के दौरान श्रेणी नहीं बदली जा रही, बल्कि फ्लैट रेट वाले सभी कनेक्शनों को मीटर रीडिंग श्रेणी में किए जाएंगे। इसमें किसानों को कोई हानि नहीं होगी।

जोबनेर एईएन बालाराम चौधरी ने बताया कि किसानों को मीटर रीडिंग श्रेणी में बदले जाने से कोई नुकसान नहीं हो रहा है। कई किसानों के कम एचपी के बिजली कनेक्शन में ज्यादा एचपी की मोटर लगाकर चला रहे हैं। ऐसे में फ्लेट रेट में निगम को नुकसान हो रहा है। मीटर रीडिंग से मोटर के लोड के अनुसार ही बिल आएगा। कम खपत होने पर बिल की राशि भी कम आएगी। विभागीय निर्देश के अनुसार श्रेणी को बदला जा रहा है।

जोबनेर. बिजलीनिगम कार्यालय में एक्सईएन को ज्ञापन देते किसान।