छात्राओं को गार्गी पुरस्कार
कालवाड़गांव के मंडा रोड पर कृष्णा सीनियर सेकंडरी स्कूल की अध्यनरत 34 छात्राओं राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढा़वा देने के लिए दिए जाने वाला गार्गी पुरस्कार मिला है। निदेशक राजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि इस विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों में 14 विद्यार्थियों को इन्सपायर अवार्ड के तहत भारत सरकार ने 54 लाख रुपए की राशि दी।
टैगोरकी बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार
जोबनेर| कस्बेकी टैगोर विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में इस वर्ष 10वीं 12वीं कक्षा की कुल 81 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। क्षेत्र में एक ही स्कूल की इतनी संख्या में गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने एक मात्र संस्था बनी है। इन प्रतिभाओं का बसंत पंचमी के मौके पर शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में अतिथियों ने सम्मनित किया था।
इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली संस्था की इसी वर्ष 12वीं कक्षा में मेरिट की राज्य स्त्तर पर 7वां स्थान प्राप्त करने वाली निकिता खंगारोत, 8वां स्थान प्राप्त करने वाली पूजा कुमावत 9वां स्थान प्राप्त करने वाली सुशीला यादव भी थी।
संस्था निदेशक गगन चौघरी ने संस्था की प्रतिभाओं द्वारा क्षेत्र में राम रोशन करने तथा इन प्रतिभाओं का सम्मान करने पर आभार व्यक्त किया।
जोबनेर. गार्गीपुरस्कार प्राप्त बालिकाएं अतिथियों के साथ।
सिंवार. कृष्णास्कूल में अध्यनरत छात्राओं में गार्गी पुरस्कार से समानित छात्राएं।