पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मा सरस्वती की आराधना कर मनाई बसंत पंचमी

मा सरस्वती की आराधना कर मनाई बसंत पंचमी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय परिसर में सेंट्रल अकेडमी में शनिवार को बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया। संस्था के विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा का आयोजन कर सरस्वती की वंदना की। संस्था के विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी पर श्लोक सुनाए तथा क्षेत्र में पर्यावरण की रक्षा सुरक्षा को लेकर आम लोगों से एक कदम आगे आकर काम करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य रंजना मुखर्जी ने कहा देश में बसंत के खुशनुमा माहौल होने की शुरुआत है। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए अच्छे संस्कारों को अपनाने की बात कही। बच्चे संस्कार परिवार स्वयं के चरित्र को दिखाता है। इस मौके पर सरस्वती की वंदना की और शिक्षकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...