पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा में जनसैलाब, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज

कलश यात्रा में जनसैलाब, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोरपुरा के स्कूल में बनेगा बड़ा हॉल

कस्बे में रविवार को नवनिर्मित देवनारायण मंदिर में देवनारायण जयंती के मौके पर भगवान देवनारायण की मूर्ति की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी।

इससे पूर्व शनिवार को गांव के मुख्य मार्गों से सैकड़ों महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रात्री को भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। सरपंच रामावतार छापरिया ने बताया कि रविवार को भगवान देवनारायण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूदू विधायक डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे और विशिष्ट अतिथि दूदू प्रधान संतोष कड़वा, उपप्रधान प्रकाश जैन, पूर्व जिला प्रमुख हजारी लाल नागर, जिला परिषद सदस्य इंद्रा निठारवाल, पंसस रोशन बांगड़वा होंगे। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

मंमाणा. कस्बेमें कलश यात्रा निकालती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...