सांभर कस्बे को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा
किशनगढ़-रेनवाल|शहर केरेलवे फाटक नं 129 अंडरपास से बासड़ी चौराहे होती हुई जोबनेर-चौमू बाइपास चौराहे पुलिस थाना तक रोड लाईट लगाई जाएंगी। शुक्रवार को नगरपालिका के सभागार मे आयोजित बोर्ड बैठक में उक्त प्रस्ताव पारित किया गया।
इसके साथ आगामी वर्ष 2016-17 का 13 करोड़ 44 लाख का बजट पास किया गया। पालिकाध्यक्ष सुमन कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 30 लाख की लागत की वार्डों में नाली निर्माण, ट्यूबलाईट की जगह एलईडी लाईट खरीदने आिद के कई प्रस्ताव लिए गए।
बैठक में शहर के गंदा पानी के तालाब की जगह पार्क विकसित करने का प्रस्ताव भी लिया गया। बैठक में प्रशासनिक, वित्त, स्वास्थ्य स्वच्छता भवन अनुज्ञा समिति का गठन भी किया गया। बैठक में अधिशाषी अधिकारी रमेश चंद, जेईएन भंवरपाल मीणा, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, पार्षद रामावतार शर्मा, राजकुमार कुमावत, रोशनलाल कुमावत, धर्मेन्द्र चौधरी, सुभाष दायमा, भंवर कुमावत, शातिदेवी, रियाज खान, रमजान मोहम्मद, आंची देवी आिद मौजूद थे।
बगरू|नगरपालिलाकसभागार में शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष संतोष चौहान की अध्यक्षता में बार्ड की बैठक हुई। बैठक के दौरान वर्ष 2016-17 बजट में 2 करोड़ 83 लाख की आवर्तक आय मद तथा 7 करोड़ 40 लाख की अनावर्तक आय मद और 270.28 लाख के आवर्तक व्यय मद, 735 लाख अनावर्तक व्यय मद सहित 10 करोड़ 23 लाख 3000 का बजट सर्व सम्मति से पास हुआ।
यह जानकारी अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने दी। पालिका बोर्ड की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में विभिन्न मुद्दों पर पार्षदों से चर्चा हुई। इसके बाद आम सहमति से बजट पारित किया गया।