पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा को तंग करने वाले शिक्षक का पुतला फूंका

छात्रा को तंग करने वाले शिक्षक का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रा को तंग करने वाले शिक्षक का पुतला फूंका

जाहोता| जोधपुरके महामंदिर क्षेत्र के विद्यालय में शिक्षक द्वारा तंग करने से परेशान कक्षा 9वीं की छात्रा पिंकी के गुरुवार को फंदा लगाकर जान देने पर गुस्साए लोगों ने रविवार को शिक्षक उम्मेद सिंह का पुतला फूंका।

युवा जागृति मंच के अध्यक्ष शेखर प्रजापत के नेतृत्व में डॉ. रूपनारायण सिंह, कुलदीप सिंह, भैरूराम, घासीफूल चंद कुमावत, रामसहाय माली, मनोज आदि ग्रामीण भट्टों की गली ग्राम पंचायत के रेलवे स्टेशन के बस स्टैंड पर एकत्र हुए। वहां सभी ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

महिलासे ज्यादती का प्रयास

चाकसू | रामपुरानिवासी एक महिला ने गांव के ही निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी हेमराज ने बताया कि रामपुरा निवासी अपने घर में अकेली सो रही थी, इसी दौरान गांव का ही निवासी हजारी पुत्र कान्हा उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की।

धाेखाधड़ीके दो केस

फुलेरा | थानेमें रविवार को इस्तगासे के जरिए धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हुए। थाना प्रभारी विक्रम सिंह तंवर ने बताया कि राजेन्द्र मीणा निवासी नागा मोहल्ला जोबनेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जगमालपुरा निवासी चांदमल, हीरालाल, गोपाल लाल, भंवर लाल चूंकी देवी की गांव की भूमि को 25 लाख रुपए में खरीद का सौदा किया था तथा परिवादी ने इकरारनामा तय कर 11 हजार रुपए अग्रिम राशि दी गई थी, लेकिन आरोपियों ने धोखाधड़ी कर तो रजिस्ट्री कराई ही अग्रिम राशि लौटाई दूसरे के नाम रजिस्ट्री करा दी। इसी प्रकार खांगा राम जाट निवासी सुरसिंहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गोपी राम बालाराम यादव निवासी हमरामपुरा खेजरोली से पिकअप गाड़ी खरीदी थी तथा संपूर्ण भुगतान कर दिया था। दोनों आरोपियों ने पिकअप को किराए का बहाना बनाकर ले गए नहीं लौटाई।