- Hindi News
- रक्तदान से बच सकती है जरूरतमंद की जिंदगी
रक्तदान से बच सकती है जरूरतमंद की जिंदगी
रक्तदानके प्रति जागरूकता से ही जरूरतमंद लोगों को नया जीवनदान मिल सकता है। यह बात रविवार को जगमालपुरा गांव में श्री सिद्धि विनायक नवयुवक मंडल के नेतृत्व में आयोजित ग्रामीण क्षेत्र के पहले रक्तदान शिविर में जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता से रक्तदान को बढ़ावा मिलने का अच्छा संकेत है।
राठौड़ ने ग्रामीण युवाओं से देश के विकास में आगे रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांवों में स्वच्छता के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर स्वस्थ रहने की अपील की। विशिष्ट अतिथि फुलेरा विधानसभा क्षेत्र विधायक निर्मल कुमावत ने कहा युवाओं के जोश से सामाजिक कार्यों को बल मिल सकता है। रक्तदान को महादान बताते हुए इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इसके बाद जगमालपुरा में विधायक कोटे से तीन लाख रुपए से निर्मित धर्मशाला का उद्घाटन किया। सांसद विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष रक्तदाताओं से मिल सराहनीय कार्य के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। ग्रामीणों में पहली बार रक्तदान के प्रति उत्साह को देख सांसद राठौड़ ने मानव सेवा के प्रति बड़ा कदम बताते हुए उनकी पीठ थपथपाई। पालिकाध्यक्ष कमला मीणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष फूलचंद मीणा, भाजपा आरटीआई सेल संयोजक गजेन्द्रसिंह खंगारोत, व्यापार मण्डल अध्यक्ष गंगाराम नागा, भाजपा युवा नेता धर्मेन्द्र गौड़, सरपंच जयसिंहपुरा रामनारायण बाना, सरपंच डयोढी तेजूराम कुमावत, उपप्रधान रूड़मल यादव, महेन्द्र यादव, समिति अध्यक्ष कल्याण मल का समिति सदस्यों द्वारा साफा बंधवा कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। ग्रामीणों ने सांसद राठौड़ को जगमालुपरा में पेयजल व्यवस्था के लिए बिसलपुर योजना के तहत पाई डलवाने रोड का डामरीकरण करने का ज्ञापन सौंपा। लाइफ केयर ब्लड बैंक जयपुर की टीम प्रभारी डॉ. ओपी यादव के सान्निध्य में 91 लोगों ने रक्तदान किया। पेमाराम नागा, कल्याण यादव, रामजीलाल करीरा, मुकेश सैन, जगदीश प्रसाद, पवन खण्डेलवाल रामकरण मीणा, शिवकरण यादव, गजानंद यादव, अमरचंद शर्मा, भंवरलाल यादव, पोखरमल कुमावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ग्रामीणमहिलाओं ने दिखाया उत्साह
ग्रामीणक्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाएं भी पीछे नहीं रही और रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तु