पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद किशनसिंह को पुष्प अर्पित कर किया याद

शहीद किशनसिंह को पुष्प अर्पित कर किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबनेर| कस्बेमें रैगर धर्मशाला के सामने रविवार को शहीद स्मारक पर शहीद किशनसिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर शहीद के परिजनों के साथ सांसद राज्यवर्धनसिंह राठौड़ पालिकाध्यक्ष कमला मीणा ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, किशनसिंह का नाम रहेगा का नारा लगाते हुए शहीद की शहादत को प्रणाम कर पुष्प अर्पित किए। सांसद राठौड़ ने कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों के परिजनों को उनकी सहादत पर हरसंभव सहयोग किया जाना चाहिए। शहीद किशनसिंह की माता डब्बू कंवर, प|ी विष्णु कंवर, शहीद का पुत्र विजयप्रताप सिंह तथा भाई कमल सिंह राठौड़ ने पुष्प अर्पित कर भावुक हो गए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष कमला मीणा, सुरेन्द्रसिंह मनोहर, कल्याणसिंह, उम्मेदसिंह मनोहर, पार्षद परमवीरसिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष फूलचंद मीणा, भाजपा मण्डल महामंत्री मालसिंह मनोहर, पालिका उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, नंदसिंह राठौड़, सज्जनसिंह, शिम्बुसिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमसोनी, कैलाश कुमावत सहित कस्बेवासी उपस्थित थे।