91 जनों ने किया रक्तदान
जोबनेर. जगमालपुरागांव में रक्तदान शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते सांसद।
रक्तदाताओं की जागरूकता से जरूरतमंद को मिलेगा जीवनदान
भास्करन्यूज | जोबनेर
रक्तदानके प्रति जागरूकता से ही जरूरतमंद लोगों को नया जीवनदान मिल सकता है। यह बात रविवार को जगमालपुरा गांव में श्री सिद्धि विनायक नवयुवक मंडल के नेतृत्व में आयोजित ग्रामीण क्षेत्र के पहले रक्तदान शिविर में जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता से रक्तदान को बढ़ावा मिलने का अच्छा संकेत है। राठौड़ ने ग्रामीण युवाओं से देश के विकास में आगे रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांवों में स्वच्छता के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर स्वस्थ रहने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि फुलेरा विधानसभा क्षेत्र विधायक निर्मल कुमावत ने कहा युवाओं के जोश से सामाजिक कार्यों को बल मिल सकता है। रक्तदान को महादान बताते हुए इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इसके बाद जगमालपुरा में विधायक कोटे से तीन लाख रुपए से निर्मित धर्मशाला का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने सांसद राठौड़ को जगमालुपरा में पेयजल व्यवस्था के लिए बिसलपुर योजना के तहत पाई डलवाने रोड का डामरीकरण करने का ज्ञापन सौंपा। लाइफ केयर ब्लड बैंक जयपुर की टीम प्रभारी डॉ. ओपी यादव के सान्निध्य में 91 लोगों ने रक्तदान किया।
महिलाएंभी पीछे नहीं रही
ग्रामीणक्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाएं भी पीछे नहीं रही और रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। महिलाओं की जागरूकता को देख बहुत लोग रक्तदान के लिए प्रेरित हुए। शिविर में 91 यूनिट रक्तदान में महिलाओं का भी सहयोग रहा। महिला सुनीता यादव, प्रेम यादव, मोना मीणा, संतोष यादव, गीता मीणा, अनुदेवी नागा, गीता नागा ने रक्तदान किया। पहली बार सांसद बनने पर अपने क्षेत्र में आए सांसद राठौड़ का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। गांव में पहुंचते ही सांसद राठौड़ ने युवाओं से बात करते हुए हाथ मिलाया और उनसे गांव की चर्चा करते रहे स्टेज से उतरकर सामने बैठी बालिकाओं के पास पहुंचे और उनको शिक्षा के बारे में पूछा और पढ़कर आगे बढऩे के लिए कहते हुए अपने पढऩे के दिनों के स्मरण सुनाए।