- Hindi News
- अधेड़ को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
अधेड़ को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
किशनगढ़-रेनवाल | भैंसलानामें एक अधेड़ की मौत पर उसके पुत्र ने दो जनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया। साथ ही पुलिस पर भी परेशान करने का आरोप लगाया। बुधवार को भैंसलाना निवासी किशनाराम नेहरा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इस पर उसी दिन भैंसलाना में लोगों ने रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन किया था। किशनाराम गैंगरेप मामले में एक आरोपी छोटूराम का पिता था।
थाना प्रभारी मदनसिंह शेखावत ने बताया कि रामचंद्र नेहरा ने मामला दर्ज कराया है कि उसके पिता को अर्जुनलाल सेपट कल्याणमल सुंडा ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया। रामचंद्र ने रेनवाल पुलिस पर भी परेशान करने का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मामले की जांच जोबनेर थाना प्रभारी जयसिंह कर रहे हैं।