पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा बंदर

तीन घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा बंदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबनेर | नगरपालिका क्षेत्र में दो दिन से आतंक का पर्याय बने एक नरभक्षी हो चुके बंदर ने कई लोगों को जख्मी बना कर दर्द दे दिया, लेकिन इसके बाद भी प्रशासनिक स्तर पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन स्वयंसेवी संस्था से जुड़े श्रीकृष्ण गौशाला समिति अध्यक्ष विष्णु पारीक ने पहल करते हुए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया तथा खतरनाक हो चुके बंदरों को पकड़े जाने के बाद लोगों को राहत मिली। बुधवार को बंदरों को पकड़े जाने से पहले भी तीन लोगों को जख्मी कर दिया था। नरभक्षी हो चुके बंदर को लेकर लोग इतने ज्यादा खौफजदा रहे कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजना बंद कर दिया।