ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत एक व्यक्ति की मौत
कस्बेके जोबनेर रोड के पास पाश्र्वनाथ नसियां के सामने बुधवार दोपहर ट्रैक्टर बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मांगीलाल कुमावत (50) पुत्र आनंदी लाल कुमावत निवासी न्यू कॉलोनी फुलेरा बाइक पर सवार होकर अपने घर से जोबनेर मार्ग पर जा रहा था। इसी समय जैन पाश्र्वनाथ नसियां के सामने जोबनेर की ओर से रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इससे मांगीलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मांगीलाल पुराना फुलेरा सरकारी स्कूल में शिक्षक था। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
टवेरा-इनोवामें टक्कर, पांच जख्मी
हिरनोदा | महला-चौमूचंदवाजी मेगा हाइवे पर झरना मार्ग पर संचालित ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के पास घुमाव पर बुधवार को टवेरा इनोवा की आमने-सामने की टक्कर से करीब पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने ज्योति विद्यापीठ की एंबुलेंस से जयपुर रवाना किया। सूचना मिलने पर महला पुलिस चौकी दूदू थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दूदू थाने के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करा दिया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम पता मालूम नहीं हो सके थे।
युवकका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
बाघावास | पंचायतके भूतिया तलाई के पास जाटों की ढाणी निवासी सुभाष चंद (22) का उपचार के दौरान निधन होने पर मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिजन गोमा राम ने बताया कि चार दिन पूर्व चौमू-रेनवाल मार्ग पर गोरी का बास शिरडी सांई बाबा मंदिर के पास दुर्घटना में सुभाष घायल हो गया था। जयपुर के विद्याधरनगर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसने सोमवार रात दम तोड़ दिया। वह मण्डा-भिण्डा औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में काम करता था। सरपंच श्योपाली देवी ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि मुहैया दिलाने का आश्वासन दिया।