- Hindi News
- बारिश में टूटी सड़कों को मरम्मत की दरकार
बारिश में टूटी सड़कों को मरम्मत की दरकार
बारिशके मौसम में टूटे मार्गों पर चलना जानलेवा साबित हो रहा है। मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढ़ों की मरम्मत आज तक नहीं होने से आवागमन में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे से खेजड़ावास जाने वाली मार्ग पर बारिश के मौसम में खारड़े ब्राह्मणों की ढाणी के पास पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीण मुकेश योगी, रामू घासल, सुरेश घासल, फूलचंद शर्मा, रामनारायण वर्मा आदि ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि यह मार्ग जोबनेर, फुलेरा, सांभर जयपुर को जोड़ता है।
इस पर रोज सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके साथ कस्बे के निजी स्कूलों के बाल वाहनों का इधर से दोनों समय आना जाना रहता है। गहरे गड्ढ़ों से हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने इस क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंगोनिया. कस्बेके खारड़े के पास मुख्य खेजड़ावास सड़क पर बने गड्ढे।