पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानपुरा माचेड़ी|सेवापुरा पंचायतमें बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन सरपंच सेढूराम जाट की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में कौशल प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस अवसर पर 50 जनों ने कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन जमा करवाए हैं। इस अवसर पर वार्ड पंच गोपीराम शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जयपुर जिला देहात उपाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, उपसरपंच ऋतु कंवर, गोपी देवी, सुरज्ञान गुर्जर, सुमित्रा देवी, मोहनी देवी आदि मौजूद थे।

सम्मेलनकाे सफल बनाएं

मौजमाबाद| बुधवारको भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक दूदू भाजयुमो संयोजक रमेश जाजुंदा के मुख्य आतिथ्य एवं उगम सिहं की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 दिसम्बर को राज्य सरकार के एक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने एवं ज्यादा ज्यादा कार्यकर्ता के भाग लेने पर चर्चा कि गई।

जोबनेर|बुधवारकोपालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष कमला मीणा की अध्यक्षता में भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में एक वार्ड से 20 कार्यकर्ता के आधार पर भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में वर्ष गांठ को समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा तैयार की और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया। इस मौके पर ओम सोनी, फूलचंद मीणा, गंगाराम कुमावत, परमवीरसिंह, महेश जैन, धीरेंद्र सिंह राव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अधिकारोंके िलए शपथ

दूदू| भारतसरकार के निर्देशानुसार मानवाधिकार जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत बुधवार को उपखण्ड कार्यालय पर उपखण्ड अधिकारी सावन कुमार चायल ने अधिकारियों, कर्मचारियों अधिवक्ताओं को मानव अधिकारों के संरक्षण एवं उन्नति के लिए कर्तव्यबद्ध रहने की शपथ दिलवाई।

विद्यार्थियोंको छात्रवृति

चौमू| शहरके राजस्थान खादी संघ खादी आश्रम में एक समारोह आयोजित कर भारतीय जीवन बीमा निगम की कामगार जनश्री बीमा योजना के तहत 1 सौ 48 छात्रों को 1 हजार 2 सौ रुपए प्रति छात्र के रूप में छात्रवृति वितरित की गई।