पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 200 भामाशाह कार्ड बनाए

200 भामाशाह कार्ड बनाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विराटनगर| भामाशाहनामांकन योजना के तहत शुक्रवार को पालिका के वार्ड 7 का शिविर पंचायत समिति परिसर में पालिकाध्यक्ष केशरदेवी सैनी की अध्यक्षता एवं पालिका ईओ ललितसिंह राठौड के निर्देशन में हुआ। शिविर में करीब 200 भामाशाह कार्ड बनाये गए। सुबह शिविर शुरू होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पडी़। आधार कार्ड बनवाने के लिए तो लोग दिनभर कतार में लगे रहे।

डॉ.मंजीतसिंह ने संभाला कार्यभार

जोबनेर| श्रीकर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ का कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्यपाल के आदेशानुसार जयपुर संभागीय आयुक्त डॉ. मंजीत सिंह ने कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार संभाला है। एसोसिएट प्रोफेसर अजहरुदीन मलिक ने बताया एक सादे समारोह में कुलपति राठौड़ ने नवनियुक्त कुलपति डॉ. सिंह को कार्यभार सौंपा। अधिष्ठाता डॉ.जी.एल.केशवा सहित कई व्याख्याता कर्मचारी उपस्थित थे।