पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोबनेर में रोड कटिंग की रेट 80 रुपए प्रतिगज

जोबनेर में रोड कटिंग की रेट 80 रुपए प्रतिगज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबनेर|नगरपालिका मेंबुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद जाजोरिया की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा में वर्ष 2016-17 के लिए 837.95 करोड़ रुपए का बजट का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। अधिशाषी अधिकारी मुकेश नागर ने बजट प्रस्ताव सहित आय के स्रोत बढा़ने के लिए भी एजेंडे के अनुसार प्रस्ताव रखे। बजट के प्रस्ताव की घोषणा होते ही पार्षद गोपाल सिंह मीणा ने बजट किस मद में कितना खर्च होगा, उसकी कॉपी देने की मांग की। जिस पर कर्मचारी ने मौखिक रूप से पढ़ कर सुनाया और चर्चा की। इस मौके पर पालिका में राजस्व आय बढा़ने के लिए कई प्रस्ताव लिए। जिनमें कुछ पार्षदों ने ज्यादा राशि बढा़ने का विरोध भी दर्ज करवा कर राशि को कम करवाया। पालिका प्रशासन ने पालिका क्षेत्र में काम धंधा करने वाले तथा पालिका में होने वाले कागजी कार्यों की राशि बढा़ने का निर्णय लिया। जिसमें राेड कटिंग करने पर पालिका द्वारा पहले से निर्धारित राशि को बढ़ाते हुए 80 रुपए प्रति वर्ग गज करने, नल-बिजली की एनओसी लेने के लिए 251 रुपए, सामान्य प्रमाण पत्र बनवाने वालों, जिसमें बीपीएल को छोड़कर 151 रुपए, पत्रावली दर्ज शुल्क 501 रुपए, नामांतरण सरचार्ज 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन पार्षद गोपाल सिंह मीणा के आपत्ति करने के बाद सभी पार्षदों की सहमति पर पूर्ववत 3 प्रतिशत राशि ही रखने, फोती नामांतरण के लिए 351 रुपए, ठेले लगाने वालों से 20 रुपए प्रति ठेला मालणियों से 10 रुपए लेने, बाजार में पिकअप, टेंपू, ट्रॉली ऊंट गाडी़ में सामान बेचने वालों से 75 रुपए लेने, शौचालय टेंक खाली करवाने के लिए प्रति टेंक 800 रुपए, आपत्ति सूचना को अखबारों में प्रकाशित करने के लिए 21 सौ रुपए वसूलने का प्रस्ताव लिया गया। पालिका के बजट प्रस्ताव के अनुसार जर्जर हो चुकी पालिका भवन की जगह नए भवन को बनाने के लिए 1 करोड़ रुपए, पालिका के मैन चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 40 लाख रुपए, सड़क, नाली सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपए, मृतक सेवानिवृत कर्मचारियों के भुगतान हेतु 1 करोड़ रुपए, कर्मचारियों पेंशन अंशदान हेतु सहायता राशि 50 लाख रुपए, बगीचे के रख रखाव हेतु 5 लाख रुपए, सार्वजनिक शौचालयों के लिए 10 लाख रुपए, विद्युत एलईडी लगवाने के लिए 20 लाख रुपए सहित अन्य मदों में खर्च किया जाएगा। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष परमवीर सिंह, पालिका प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र दायमा, पार्षद विष्णु पारीक, सत्यनारायण प्रजापत, गोपालसिंह मीणा, गोपाल कुमावत, शीलूरानी, सुषमा जैन, जगदीश चौधरी, गजेंद्र नौगिया, मुकेश सोनी, इमरान मोहम्मद, गीता बागड़ी सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

जोबनेर. पालिकाकार्यालय में आयोजित बैठक में बजट प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए।

खबरें और भी हैं...