पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

पानी के कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झोटवाड़ापंचायत समिति हाथोज ग्राम पंचायत में पानी की समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी कर प्रदर्शन किया। बुधवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर पेयजल सप्लाई नहीं होने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जयपुर मेगा हाईवे को जाम करने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर कालवाड़ पुलिस थानाधिकारी निहाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए तो अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ करधनी थाना पुलिस डिप्टी रामकृष्ण मीणा झोटवाड़ा सरपंच संघ के अध्यक्ष मुंडियारामसर सरपंच धर्मेंद्र बूरी पीथावास सरपंच राजू वर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल सप्लाई के लिए गंाव में पीएचईडी द्वारा जनता जल योजना के तहत पांच बोरिंगों का निर्माण करवाया गया था। गत सरपंचों के कार्यकाल से गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू थी, लेकिन अब नए सरपंच सुमन पीपलोदा के बनने पर गांव में दस दिनों से पेयजल सप्लाई बंद पडी़ है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की। मौके पर आए झोटवाड़ा विकास अधिकारी अनिल कुमार सोनी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनको गुरूवार तक पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इस पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया।

पंचायत ने बढ़़ाई धरोहर राशि

ग्रामीणोंने बताया कि पहले वाले सरपंच कार्यकाल में एक पानी के कनेक्शन के एक माह का पचास रुपए लेते थे, लेकिन अब वाले सरपंच ने नए कनेक्शन लेने के लिए धरोहर राशि छह हजार कर दी और मासिक बिल 125 रुपए कर दिया।

पचासलाख की है बकाया राशि

ग्रामपंचायत सचिव सुशीला चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत में पीएचईडी ने जनता जल योजना के तहत पांच बोरिंग कर सुचारू किए थे और उनकी देखभाल भी पीएचईडी ही करता था, लेकिन पचास लाख की बिजली के बिल बकाया होने से कालवाड़ एईएन ने कनेक्शन काट दिया। इससे ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या बनी हुई है।

सिंवार. हातोज गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्राम पंचायत भवन के सामने नारेबाजी करते हुए।

खबरें और भी हैं...