- Hindi News
- National
- जोबनेर में पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाएगी नगरपालिका, अतिक्रमण भी हटाएंगे
जोबनेर में पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाएगी नगरपालिका, अतिक्रमण भी हटाएंगे
जोबनेर. दुकानदारफोम की थैली का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित पालिकाध्यक्ष कर्मचारी।
जोबनेर. शहरमें सब्जी बेचने वालों को प्लास्टिक थैली का उपयोग बंद करने के लिए समझाते हुए
समझाइश अभियान चलाया
भास्करन्यूज | जोबनेर
नगरपालिकाप्रशासन ने एसडीएम सांभर के मिले निर्देश के बाद बुधवार को कस्बे में पॉलिथीन थैली को बंद करने के साथ-साथ दुकानों के सामने सड़क पर अवैध रूप से किए अतिक्रमण को हटवाने को लेकर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद जाजोरिया के नेतृत्व में पार्षद कर्मचारी हर दुकान सब्जी के ठेलों वालों के पास पहुंचे और समझाइस करते हुए दुकानदारों को पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी और इसे पूर्णतया बंद करने का आग्रह किया।
इस दौरान दुकानदारों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि प्रशासन को प्लास्टिक थैलियों के बनने वाले कारखानों पर कार्रवाई कर उन्हें बंद करवा देने की मांग की। हालांकि दुकानदार प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे पॉलिथिन मुक्त शहर अभियान में सहयोग करने पर सहमति दी तथा दुकानों के सामने सामान रख किए अतिक्रमण को हटाने के लिए सहयोग करने को कहा। ईओ पालिका मुकेश नागर ने दुकानदारों को सहयोग करने की गुहार की तथा सात दिन में दुकानदारों द्वारा पॉलिथिन बंद नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए थैलियों को तथा सड़क पर सामान रख अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भी सामान को भी जब्त करने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मामले में ईओ मुकेश नागर ने बताया कि सात दिन तक लोगों को पॉलिथीन बंद करने इनके दुष्परिणाम की जानकारी दी जाएगी। प्लास्टिक थैली की जगह कपडे़ कागज से बने थैलों में सामान बेचने के लिए जागरूक किया जाएगा। सात दिन बाद प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी। सड़क पर सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
एकदुकानदार ने प्लास्टिक की थैली का विकल्प बताकर दिया संदेश
नगरपालिकाके सामने पूर्व नवीन व्यापार मण्डल अध्यक्ष बद्री प्रसाद चौहान अपनी दुकान पर पहुंचे। पालिका प्रशासन को कई माह से प्लास्टिक थैली की जगह कपडे़ फोम से बनी थैली का उपयोग करने की जानकारी दी तथा लोंगो को भी जागरूक करते हुए इसी प्रकार की थैली कागज से बनी थैली के लिए जागरूक करने की बात बताई।
स्वच्छताका दिया संदेश
सांभरलेकग्रामीण | राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय ड्योढी़ में उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। रैली में छात्रों द्वारा पॉलीथीन मुक्त भारत खुले में शौच नहीं जाने के संदेश ग्रामीणों को दिए। रैली में पंचायत प्रसार अधिकारी सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अशोक कुमार वर्मा पंचायत सचिव, उपसरपंच नंदाराम, भंवर लाल प्रदेश सदस्य भाजयुमो के धर्मेंद्र गोड़, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के प्रभारी बाबूलाल मीणा, गोपाल लाल, दिनेश कुमार, प्रियंका यादव, देवाराम जाट, शाहिद अली, मूलचन्द्र रैगर, किशनाराम, दिनेश कुमार वर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया।