जैला में भामाशाह शिविर का शुभारंभ
कालंद्री| समीपवर्तीजैला गांव के ग्राम पंचायत भवन में चल रहे भामाशाह शिविर के दूसरे दिन बुधवार को लोगों ने कार्ड बनवाए। शिविर में 80 भामाशाह कार्ड 105 आधार कार्ड बनवाए। इस मौके उपतहसील कालंद्री के नायब तहसीलदार वैनाराम मेघवाल सरपंच बहादुर सिंह देवड़ा ने अधिक से अधिक लोगों को शिविर में आकर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम सेवक भरत कुंडला, रतनसिंह देवड़ा एवं रोजगार सहायक नरींगाराम मेघवाल तथा दलपत सिंह देवडा ने सहयोग दिया।