पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली बैठक में टंकी निर्माण हैंडपंप खुदाई का प्रस्ताव

पहली बैठक में टंकी निर्माण हैंडपंप खुदाई का प्रस्ताव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालंद्री| समीपवर्तीवराडा गांव में नवनिर्वाचित पंचायत की बैठक सरपंच वसंता राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पानी के लिए टंकी निर्माण एवं गांव की सफाई व्यवस्था को सुधारने का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही गोलुआ में खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत नया हैंडपंप खुदवाने का प्रस्ताव भी लिया गया। इससे पूर्व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस मौके पूर्व सरपंच नरपतसिंह राठौड़, उपसरपंच दिनेश खंडेलवाल, पूर्व उपसरपंच वीराराम सुथार, वार्डपंच नैनाराम सरगड़ा, संगीता माली, वसंत लौहार, किशोर रावल, गोपालराम पुरोहित, मंजूदेवी माली, गेरीबाई विजया देवी एवं ग्राम सेवक फाउलाल सुथार, कनिष्ठ लिपिक चेतन भारती ग्राम रोजगार सहायक गजेंद्र सुथार आदि उपस्थित थे।