पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिनों से बंद पड़ा पंचायत कार्यालय

15 दिनों से बंद पड़ा पंचायत कार्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालंद्री. समीपवर्तीभूतगांव के पंचायत भवन का ताला पिछले 15 दिनों से नहीं खुला है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के नरपतसिंह देवड़ा ने बताया कि पिछले काफी समय से पंचायत भवन बंद होने से ग्रामीणों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी समय पर नहीं मिलने से ग्रामीणों मे भारी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सेवक को जब फोन करते हैं, तो वहां से जवाब मिलता है कि ‘मैं 31 अक्टूबर को रिटायर्ड हो गया हूं’। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत कार्यालय पर आज भी उनके ही नाम की नेमप्लेट लगी होने से ग्रामीण परेशान होते हैं।

कालंद्री. पंचायतकार्यालय पर पिछले 15 दिनों से ताला लगा हुआ है।