भाजपा कार्यकर्ता जयपुर रवाना
कालंद्री. कालंद्रीसेक्टर के सभी भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दीपाराम पुरोहित के नेतृत्व में जयपुर में आयोजित महारैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इसमें तंवरी सरपंच पनाराम चौधरी, भुदाराम चौधरी, दानाराम चौधरी, हरिलाल पुरोहित समेत चडुआल, मोहब्बतनगर, फाचरिया तंवरी के कार्यकर्ता शामिल है।