पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी करेगा भूमि का सीमा ज्ञान

पटवारी करेगा भूमि का सीमा ज्ञान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां। एसडीएमने फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में शामिल पटवारी को ही संबंधित भूमि का सीमा ज्ञान कराने के लिए नियुक्त किया है।

ऐसे में प्रकरण की जांच पर भी सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों ने एसडीएम बल्देवराम चौधरी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रकरण के अनुसार 27 नवम्बर को सेवानिवृत्त से एक दिन पहले कामां तहसीलदार उम्मेदसिंह पंजीयन कार्यालय में तैनात पंजीयन बाबू की मिली भगत के चलते कोसी रोड़ स्थित बेशकीमती भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई। हल्का पटवारी तुलाराम ने 24 नवंबर को उक्त 32 ऐयर भूमि का नामांतरण हरज्ञानी गुर्जर निवासी पल्ला के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया।