ऐंचवाड़ा में डीएम ने की जनसुनवाई
भरतपुर. जिलाकलेक्टर रवि जैन ने शुक्रवार रात कामां पंचायत समिति के ऐंचवाड़ा गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रमीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनके निरकारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत निर्मित सड़कों का भी सर्वे कराया जाएगा, ताकि ग्रेवल होने से शेष रही सड़कों पर वर्षाकाल से पहले ग्रेवल कराया जा सके। उन्होंने ऐंचवाड़ा गांव की चारागाह भूमि पर रह रहे बीपीएल परिवारों को भूमि पट्टा जारी कर उन्हें बीपीएल आवास योजना के तहत पक्के मकान बनवाने के लिए आवेदन तैयार करवाने के निर्देश विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने गांव में राशन वितरण, पेयजल, परिवार कल्याण, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव आदि की जानकारी ली।