- Hindi News
- महाशिव पुराण में सुनाया शिव विवाह प्रसंग
महाशिव पुराण में सुनाया शिव विवाह प्रसंग
कामां | कस्बेके गयाकुंड के निकट चकलेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में महन्त बलराम गिरी दास के सानिध्य में महाशिव पुराण कथा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें गुरुवार को कथा वाचक महावीर पुरोहित ने शिवविवाह कथा का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने भगवान शिव के अनेक प्रसंगों का वर्णन कर प्रभु भक्ति में लगे रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर भजन कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित हुए। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।