छिछरवाड़ी में परिवार पर हमला, तीन घायल
गांवछिछरवाड़ी में गुरुवार को लापता हुए 14 वर्षीय छात्र विनोद लोधा का शव एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के कोसीकला रेल्वे स्टेशन पर मिलने के बाद रविवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। पहले गांव में ग्रामीणों परिजनों की पंचायत हुई, इसमें पहले गांव के दलित परिवार के एक युवक के साथ मारपीट की गई और फिर उसके घर पर हमला कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को घायल कर दिया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहनसिंह जोधा ने बताया कि छिछरवाड़ी के छात्र विनोद लोधा का शनिवार देर शाम अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीणों परिजनों ने पंचायत बुलाई। इसमें गांव के दलित परिवार को भी बुलाया गया। पंचायत में मामले ने तूल पकड़ लिया और ग्रामीणों ने दलित युवक की पिटाई शुरू कर दी।
यहां से वह बच कर घर पहुंचा, लेकिन वहां भी कुछ लोग पहुंच गए और घर पर पथराव कर मारपीट कर दी। मारपीट पथराव में नहना पुत्र सुंदर, मंजू, बसंता, सुंदर, नानक, पूरन आदि घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में पुलिस बल तैनात किया है।
यह है विवाद का कारण
कोसीकलांके रेल्वे स्टेशन के समीप मृत मिले छात्र विनोद लोधा गांव के ही दलित परिवार के युवक कालीचरण की बाइक पर सवार होकर गांव से कोसी चौराहे तक आया था। परिजनों का आरोप है कि विनोद लोधा की हत्या में कालीचरण का हाथ है। इसी बात को लेकर दलित परिवार गांव के लोगों में विवाद हो गया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित 125 के खिलाफ जाम लगाने का मामला
छिछरवाड़ीनिवासी विनोद लोधा के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का मामला पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित 14 नामजद करीब 125 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी जोधा ने बताया कि उदयराम, मन्नू, प्रकाश, बड्डन, छुट्टन, टिंकू पुत्र उदयराम, प्रमोद पुत्र दीपा, पप्पू पुत्र मुरारी, बच्चू पुत्र अमरी समेत करीब 100-125 अन्य लोगों के खिलाफ कामां-दिल्ली-भरतपुर मार्ग अवरूद्ध करने का मामला दर्ज किया है।
कामां. ग्रामीणों से बात करते पुलिस अिधकारी।