पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरीशंकर शर्मा शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष बने

हरीशंकर शर्मा शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से रविवार को हुई बैठक में निर्विरोध चुनाव हुए। इसमें हरीशंकर शर्मा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में राजेश कुमार शर्मा को मंत्री, ओमप्रकाश खूंटेला को सभाध्यक्ष, जयपालसिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को उपसभाध्यक्ष, राजेंद्र जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हुकमसिंह, सियाराम, भूदेव प्रसाद उच्चैन को उपाध्यक्ष, सुरेखा कुमारी को महिला मंत्री, कृष्ण कुमार कौशिक को कोषाध्यक्ष, प्रधानाध्यापक राजेंद्र बोकोली, प्राध्यापक श्यामसुंदर शर्मा, पंचायत समिति शिक्षक हरभानसिंह, जितेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक बृजविहारी तिवारी को सदस्य दीनदयाल शर्मा को जिला प्रवक्ता बनाया गया। चुनाव अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला संरक्षक मूलचंद आर्य, केदारनाथ पाठक, संभाग संयुक्त मंत्री महेश चंद शर्मा, गीतमसिंह परमार, राकेश खंडेलवाल कामां उपस्थित थे।

भरतपुर. शिक्षक संघ के कार्यक्रम में बोलते पदाधिकारी।